दिनांक 19.03.2026 को थाना सिन्धौरा के उ0नि0 रोहित कुमार (चौकी प्रभारी कस्बा) मय पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कस्बा सिंधोरा स्थित रामबाबा इंटर कॉलेज के पास से पंजीकृत मु0अ0सं0 050/2026, धारा 64(2)(m), 87, 137, 351(2), 352 बी.एन.एस. व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रिन्स कुमार पुत्र गुलाब सेठ, निवासी ग्राम सिंधोरा, थाना सिन्धौरा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 14.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना सिन्धौरा पर लिखित सूचना दी गई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अभियुक्त द्वारा दिनांक 12.03.2026 को सरैया बाजार से शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया।
दूरभाष वार्ता के दौरान अभियुक्त द्वारा पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा वादिनी एवं उसके परिवारजनों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने की बात प्रकाश में आई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिन्धौरा पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।










Users Today : 65
Users This Year : 23856
Total Users : 36449
Views Today : 177
Total views : 71674