
समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष आरणीया रीबू श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में वाराणसी में गैस सिलेन्डर की भारी कमी और आसमान छूती कीमतों के खिलाफ सपा महिला सभा वाराणसी द्वारा सिलेन्डर के साथ शास्त्री घाट, कचहरी पर जोरदार एवं तीखा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने खाली सिलेन्डर और बर्तन लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की जिसमें मुख्य रूप से “सिलेन्डर विलुप्त–जनता त्रस्त सरकार मस्त”, “चूल्हा बुझा घर-घर आह-खोजो सरकार गई किस राह”,
“लापता सिलेन्डर व राहत भी लापता– कहां हो गई है मोदी सरकार लापता”। प्रदर्शनकारियों ने केन्द्र सरकार को “केवल जुमलो वाली सरकार” करार देते हुये कहा कि सरकार सिर्फ वादों और भाषणों तक ही सीमित है, जबकि हकीकत में जनता वर्तमान में मंहगाई और और विभिन्न समस्याओं व सिलेन्डर के संकट से जूझ रही है।
प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शन कारियों द्वारा गोहरी से भोजन प्रकाने और देश के प्रधान मन्त्री जी द्वारा नाले से गैस निकालने के अविष्कार का उनके द्वारा किये प्रदर्शन के अनुसार नाले से गैस भी निकालने का अथक प्रयास किया गया, परन्तु यह अविष्कार झूठा साबित हो गया, जिससे यह स्थापित हुआ कि प्रधान मन्त्री ने जनता को बेवकूफ बनाने का प्रयास किया है।

सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव जी ने प्रदर्शन के दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि “सरकार देश की महिलाओं को सस्ती रसोई का सपना दिखाया था लेकिन गैस सिलेन्डर न तो सरता है और न ही आसानी से उपलब्ध है। सिलेन्डर के लिए महिलायें लाइन में खड़ी होकर अपमान झेल रही है और सरकार सिर्फ भाषण और झूठे बयानबाजी कर रही है। यह जनता के साथ सीधा विश्वासघात है। सपा महिला सभा इस जुमलेबाज सरकार के खिलाफ सड़क पर संघर्ष को और तेज करेगी।”
महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल ने अपने सम्बोधन कहा कि “वाराणसी की महिलाओं में सिलेन्डर के अभाव को लेकर भारी आक्रोष है। घर-घर की रसोई ढंडी पड़ी है, लेकिन सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा है। यह जुमले वाली सरकार सिर्फ सत्ता की लालसा में सिर्फ प्रचार में व्यस्त है और जनता की बुनियादी जरूरतों को नजरअंदाज कर रही है। यदि तुरन्त सिलेन्डरों का दाम कम और सिलेन्डर की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई तो महिला सभा इस आन्दोलन को और तेज करेगी।
प्रदर्शन के अंत में महिला सभा की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुये चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नही किया गया तो वाराणसी से लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक आन्दोलन छेड़ा जायेगा।
पुतुल यादव, संगीता सिंह, अमित पटेल,अवंतिका सिंह, रेखा खरवार, विद्या भारती, सुजाता यादव, यशोदा पटेल, काजल वर्मा, माया देवी, सीमा गुप्ता, मंजू देवी, रीना यादव, पार्वती कनौजिया, सुशील शर्मा,संदीप मिश्रा, राहुल गुप्ता,शशि यादव, प्रमिला यादव, मीरा देवी, अयाज खान, डीके मौर्य, सुनील कुमार यादव, आदि मौजुद रहे

रिपोर्ट रोशनी











Users Today : 115
Users This Year : 23906
Total Users : 36499
Views Today : 270
Total views : 71767