चन्दौली पड़ाव जलीलपुर चौरहट रतनपुर गांव में रेलवे द्वारा की गई नापी को लेकर उपजे विवाद में ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्रामीणों ने नापी में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए अपने घर और जमीन प्रभावित होने की चिंता व्यक्त की थी, जिसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सांसद से गुहार लगाई थी।
ग्रामीणों का आरोप था कि रेलवे की नापी में त्रुटियां हैं, जिससे कई लोगों की संपत्ति प्रभावित हो सकती है। उन्होंने इस मामले को लेकर अधिकारियों से शिकायत की और सही तरीके से दोबारा नापी कराने की मांग की। ग्रामीणों के लगातार विरोध और शिकायतों के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।
अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हुई और अधिकारियों ने बताया कि यह स्थिति गलतफहमी और नापी की प्रारंभिक त्रुटि के कारण बनी थी। अब सही माप-जोख के बाद किसी भी ग्रामीण का घर या जमीन प्रभावित नहीं होगी।
अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मुगलसराय के तहसीलदार राहुल सिंह, लेखपाल प्यारे लाल, वीरेंद्र यादव, वसीम खां, उदयभान सिंह, हंसराज सिंह, रेलवे अधिकारी और कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 14
Users This Year : 10672
Total Users : 23265
Views Today : 19
Total views : 45680