वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल के ल‍िए मौसम व‍िभाग ने र‍ि‍वाइज क‍िया है अलर्ट, जान लें कब हो सकती है बरसात

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी :-

पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में एक बार फ‍िर मौसम में बदलाव की अकुलाहट है, पछुआ का जोर खत्‍म होने के बाद भी अगर पहाड़ों पर पश्चिमी व‍िक्षोभ का हो रहा असर बदला तो पूर्वांचल में मौसम का रुख दोबारा बदलाव की ओर हो सकता है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में मौसम का रुख बदल सकता है। मौसम व‍िभाग ने बादलों के उत्‍तरी ह‍िस्‍से से गुजर जाने के बाद पूर्वांचल के ल‍िए एक बार फ‍िर अलर्ट जारी तो क‍िया है लेक‍िन वातावरण में आर्द्रता का स्‍तर ही बादलों की सक्र‍ियता को बढ़ा सकता है।

मंगलवार की सुबह वातावरण में ठंडी हवाओं का रुख बना रहा और द‍िन चढ़ने के साथ ही वातावरण में गर्मी का असर घुलने लगा। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुरूप ही दि‍न चढ़ने पर गर्मी का असर हो रहा है और वातावरण में गर्मी का असर प्रभावी होने लगा है। द‍िन चढ़ने पर तेज सतही हवाएं भी चल रही हैं और दोपहर में गर्मी का असर अब लू के करीब पहुंचने को आतुर नजर आ रहा है। घरों में अब पंखे का स्‍थान कूलर और एसी लेने को आतुर नजर आ रहे हैं। हालांक‍ि लू के थपेड़ों का अहसास पूरी तरह से पखवारे भर बाद नजर आएगा।

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 34.8°C ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.8 ड‍िग्री अध‍िक दर्ज क‍िया गया। न्‍यूनतम तापमान 17.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.4 ड‍िग्री अध‍िक रहा। आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 49% और अध‍िकतम 58% दर्ज की गई। न्‍यूनतम तापमान में कमी दरअसल पहाड़ों पर पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ की सक्र‍ियता होने की वजह से मानी जा रही है। इसका असर आगे भी हो सकता है। जबक‍ि तापमान सामान्‍य से अध‍िक ही चल रहा है। वहीं मौसम व‍ि‍भाग ने 20 और 21 मार्च को पूर्वांचल में बादलों की सक्र‍ियता का अंदेशा भी जताया है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।