मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर स्थित पंचायत भवन के समीप रविवार शाम एक युवक द्वारा अपनी ही मां की हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बताया जा रहा है कि घनश्याम नामक युवक ने किसी विवाद के दौरान अपनी मां का सिर कुचलकर उसकी जान ले ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़कर हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी वरुणा Neetu Kadyan तथा एसीपी रोहनिया Sanjeev Sharma भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।बताया गया है कि आरोपी चार भाइयों में सबसे छोटा है। इस मामले में मृतका के पुत्र बहादुर ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।