वाराणसी।
पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ भव्य होली मिलन सामारोह का आयोजन महिला भूमिहार समाज के सम्मानित सदस्पों ने होटल हिन्दुस्तान मे किया किया । कार्यक्रम की शुररूवात दीप प्रज्वलन डा सरोज पाडे , आशा राय, वंदना सिंह , शंकुतला राय ने किया । गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम को आगे बढाया गया उपस्थित महिलाओ ने की फाग, होली गीत और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी , जिनसे पूरा वातावरण रंग और उमंग से भर गया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डा राजलक्ष्मी राय ने बताया कि ” होली भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है, जो प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से हमारी लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि हमारी समृद्ध लोक परंपराएँ निरंतर जीवित रह सकें।

सरिता राय, पुष्पा राय, सौम्या, काजल, अर्चना जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाया ।पूनम सिंह, प्रतिमा राय, वंदना सिंह , विजेयता राय, किरन राय बीना सिंह , सुमन सिंह , सरिता , बबिता , चंद्रकला राय, सीमा राय , सोनी , पूनम , प्राची, रंजना , उमा विनीता, पूनम.सिंह, अनीता, नीलिमा ,खुशबू , अंकिता रिमझिम , ऋतु , नीलू , अनीता राय, संध्या, स्वप्निल, प्रिया आदि सम्मिलित रही।











Users Today : 140
Users This Year : 23931
Total Users : 36524
Views Today : 303
Total views : 71800