(मिर्जापुर)।
बरौधा कचार चौराहा स्थित पं. रामचंद्र शुक्ल पार्क के सामने शनिवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजन वर्मा गोंड ने किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रोटोकॉल के तहत मुख्यमंत्री या उनके मंत्रिमंडल के किसी मंत्री की उपस्थिति नहीं रही,
जिससे आदिवासी एवं जनजातीय समाज ने अपने आप को अपमानित और उपेक्षित महसूस किया। इस घटना के विरोध में देशभर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा विभिन्न जिलों में पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।जिलाध्यक्ष राजन वर्मा गोंड ने कहा कि राष्ट्रपति देश की प्रथम नागरिक हैं और वह आदिवासी समाज से आती हैं। उनका अपमान पूरे आदिवासी और जनजातीय समाज का अपमान है, जिसे समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से राष्ट्रपति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार से ऐसी राज्य सरकार के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर भी राज्य सरकार द्वारा अनुमति नहीं दी गई, जिसके चलते आयोजकों को आनन-फानन में दूसरे स्थान पर कार्यक्रम करना पड़ा। इससे जनजातीय समाज में निराशा और आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कृपाशंकर गोंड, जिलामंत्री रमाशंकर गोंड, रामगोपाल गोंड, अजय कुमार गोंड, दिनेश गोंड, संतोष गोंड, संतोष कुमार, छोटेलाल गोंड, अर्जुन गोंड, राजू गोंड, संजय गोंड, सज्जन गोंड, अनिल गोंड, करन गोंड, अलगू गोंड, जगदीश गोंड, जटाशंकर गोंड समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे











Users Today : 57
Users This Year : 10715
Total Users : 23308
Views Today : 126
Total views : 45787