वाराणसी भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसी घाट पर गोरखपुर से आए आयुष उर्फ भोले पुत्र अनिल कुमार गुप्ता पता ग्राम खरकूटा पोस्ट डुमरैला थाना झगहां जिला गोरखपुर उम्र 12 वर्ष व निखिल गुप्ता पुत्र पिंटू गुप्ता पता ग्राम पाण्डेयपार पोस्ट कौड़ीराम थाना कौड़ीराम जिला गोरखपुर उम्र 18 वर्ष स्नान करने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।

सूचना पर चौकी प्रभारी अस्सी NDRF टीम व जल पुलिस के सहयोग से डूबे हुए आयुष उर्फ भोले एवं निखिल गुप्ता की तलाश करायी जा रही है। जिसमें एक युवक का शव गंगा नदी से निकला जा चुका है। एक और की तलाश जारी है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 5
Users This Year : 23947
Total Users : 36540
Views Today : 5
Total views : 71821