उत्तर प्रदेश सरकार ने विवादों से घिरे रहे आईएएस अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया है। इसको लेकर नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। वह कल यानी 15 मार्च से बहाल माने जाएंगे।
बताते चलें कि इन्वेस्ट यूपी के पूर्व सीईओ और 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में निलंबित किया गया था।
उन पर सोलर कंपनी से प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले घूस मांगने का आरोप था, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें 20 मार्च 2025 को निलंबित कर दिया था।
हालांकि, फरवरी 2026 में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस मामले में साक्ष्य के अभाव में चार्जशीट रद्द कर दी थी।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 35
Users This Year : 16998
Total Users : 29591
Views Today : 82
Total views : 58667