पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस आयु प्रयागराज कानून व्यवस्था डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस उपाय यमुनानगर विवेक चंद यादव के निर्देश के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त कौधियारा अबदुस सलाम खान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कौधियारा कुलदीप कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कौंधियारा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 72/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट के नामित 02 वांछित अभियुक्त 1.बृजेश कुमार पुत्र कमला 2.कमला पुत्र स्व0 रिबोदी व 01 अभियुक्ता सुशीला पत्नी कमला निवासीगण ग्राम ढोढरी थाना कौंधियारा जनपद प्रयागराज को ग्राम ढोंढरी थाना क्षेत्र कौंधियारा से दिनांक-12.03.2026 को गिरफ्तार किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक-10.03.2026 को वादी बुद्धसेन पुत्र स्व0 कल्लू निवासी ग्राम जमुआधूस पो0 देवघाट थाना कोरांव प्रयागराज द्वारा थाना स्थानीय पर दी गयी तहरीर बाबत आरोपीगणों (पति व ससुरालीजनों) द्वारा अतिरिक्त दहेज की माँग को लेकर वादी की पुत्री को दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित करना व दहेज की माँग पूरी न होने पर जान से मारने के सम्बंध में मु0अ0सं0 72/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु किये गये प्रयास से थाना कौंधियारा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-12.03.2026 को 02 वांछित अभियुक्त 1.बृजेश कुमार पुत्र कमला 2.कमला पुत्र स्व0 रिबोदी व 01 अभियुक्ता सुशीला पत्नी कमला उपरोक्त को थाना क्षेत्र कौंधियारा से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों व अभियुक्ता का विवरण-
1.बृजेश कुमार पुत्र कमला निवासी ग्राम ढोढरी थाना कौंधियारा जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।
2.कमला पुत्र स्व0 रिबोदी निवासी ग्राम ढोढरी थाना कौंधियारा जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 50 वर्ष ।
3.सुशीला पत्नी कमला निवासी ग्राम ढोढरी थाना कौंधियारा जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 45 वर्ष ।
संबंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 72/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट थाना कौंधियारा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, थाना कौंधियारा कमिश्नरेट प्रयागराज
2.उ0नि0 सच्चिदानंद सिंह, थाना कौंधियारा कमिश्नरेट प्रयागराज
3.म0उ0नि0 प्रीति कुमारी, थाना कौंधियारा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4.का0 रविन्द्र कुमार बिन्द, थाना कौंधियारा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5.का0 आशीष सिंह, थाना कौंधियारा कमिश्नरेट प्रयागराज।
अरुण मित्र समाचार पत्र एवं दैनिक आशा प्रहरी समाचार पत्र से उमेश चंद्र द्विवेदी एवं सूर्यकांत शुक्ला।











Users Today : 60
Users This Year : 17373
Total Users : 29966
Views Today : 151
Total views : 59431