मृतका की पहचान चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरी के टोला रामनगर निवासी श्रेया विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, वह फुटहवा इनार स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। शनिवार की सुबह वह अपनी बहन खुशी (20) के साथ स्कूल जा रहा थी।
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के पास शनिवार की सुबह करीब 8:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी में ठोकर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में उसकी बहन घायल हो गई। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक ओवरब्रिज पर जाम लगा रहा।
मृतका की पहचान चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरी के टोला रामनगर निवासी श्रेया विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, वह फुटहवा इनार स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। शनिवार की सुबह वह अपनी बहन खुशी (20) के साथ स्कूल जा रहा थी।
तभी रास्ते में निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक धर्म कांटा के पास गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने स्कूटी में ठोकर मार दी। इसमें श्रेया की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान गोरखपुर-देवरिया मार्ग करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। ट्रक चालक मौके से भाग गया। चौरीचौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Users Today : 65
Users This Year : 17378
Total Users : 29971
Views Today : 157
Total views : 59437