थाना चुनार पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 18.01.2026 को वादी इन्दल मौर्या पुत्र स्व0 अर्जुन मौर्या निवासी चेरा का पुरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के परिवारीजनों के साथ गाली-गलौज, धमकी देते हुए लाठी-डण्डा से मारपीट के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-23/2026 धारा 110,115(2),352,351(3),3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अनिकेत सोनकर पुत्र राजलाल सोनकर निवासी सरैया सिकन्दरपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

 

 

रिपोर्ट आनंद यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।