अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा नरिया वार्ड में स्थित लाल बहादुर शिक्षण संस्थान इण्टर मीडिएट कॉलेज में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समाज में उनके योगदान का सम्मान करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लंका थाने की सब-इंस्पेक्टर निहारिका साहू, गायनोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली , अधिवक्ता पायल श्रीवास्तव तथा सुधा सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष ममता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी महिलाओं को तिलक लगाकर एवं उनका स्वागत कर , की गई।

मुख्य अतिथि निहारिका साहू ने उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
अधिवक्ता पायल श्रीवास्तव ने महिलाओं को संविधान द्वारा प्रदान किए गए अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि के समय में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनेक अवसर प्राप्त हैं और वे परिवार, समाज तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज और देश का विकास महिला और पुरुष दोनों के समान योगदान से ही संभव है।

डॉ. सोनाली ने महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी ने उपस्थित सभी महिलाओं को महिला सशक्तिकरण की प्रति जागरूक किया । संस्था अध्यक्ष ममता ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और देश की मजबूत नींव हैं। उनके सम्मान और सशक्तिकरण से ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन नहीं बल्कि हर दिन होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को संस्था के सदस्यों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथियों निहारिका साहू, पायल श्रीवास्तव और डॉ. सोनाली तथा राजकुमार चौधरी को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के विजय कुमार, रवि कुमार, सूरज कुमार, सुमित बिंद , करम भारती, विजय कुमार सिंह, पायल सिंह , रहमत अली, किरन देवी, राजश्री साहनी और अजरा बीवी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में पूजा देवी, मंजू लता देवी, नुजहत बानो, अनीता वर्मा, आशा यादव, आरती, राधा, कलावती, मंजू गुप्ता, ममता रानी, निशु, रुचिता, श्रेया, बबीता, ज्योति और सुनीता देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।