राजातालाब।
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में विकास की कड़ी को गति प्रदान करते हुए रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव परमपुर में आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल अभियान के तहत जल जीवन मिशन के योजना के अंतर्गत गांव वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु नवनिर्मित जल निगम पानी टंकी से पेयजल की सप्लाई ग्रामीणों को समर्पित किया।
रोहनिया विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना था कि ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के लिए घर-घर स्वच्छ जल मिले उनका सपना आज साकार हुआ। इस दौरान विधायक ने परिसर में लगे शिलापट्ट का अनावरण कर पानी टंकी में रक्षा सूत्र बांधते हुए लोगों को सफल संचालन एवं निगरानी हेतु जल संकल्प भी दिलाया तथा पौधारोपण व जल संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से एक्सीयन आशीष सिंह,चीफ इंजीनियर जनार्दन सिंह,अभियंता अधिकारी अभिमन्यु सिंह, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, राजकुमार वर्मा, विनोद पटेल ,श्याम बली पटेल, शुभम मौर्य इत्यादि लोग उपस्थित रहे।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909