चन्दौली अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में स्वावलंबन, सुरक्षा और सम्मान पर आधारित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० विधायक सैय्यदराजा सुशील सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। पिंक रोजगार महाकुंभ पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी देखी गई।मा0 मुख्यमंत्रीजी द्वारा वाराणसी मंडल की मातृशक्ति से संवाद भी किया गया।
जिसके क्रम में जनपद की प्रगतिशील किसान सोनी कुमारी से मुख्यमंत्री ने संवाद किया। संवाद के दौरान सोनी कुमारी द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया कि उनके द्वारा एफपीओ संचालित किया जाता है इसके साथ ही विभागीय योजना अंतर्गत फूलों की खेती को जाती है। उनके द्वारा स्वयं सहायता का संचालन भी किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित करने एवं उनके उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया और विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण के क्षेत्रविभिन्न क्षेत्रों/योजनाओं मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ,जनपद मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ नव चयनित मुख्य सेविका को नियुक्ति पत्र दिया गया।
निम्नलिखित महिलाओं को प्रशस्तीपत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।लालमणि देवी चकिया चन्दौली।मंजू देवी, बबुरी, जनपद चन्दौली,निशा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, बेलवानी चन्दौली सुनिता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, मुबारकपुर चन्दौली।अंजू देवी, हरिड़का, जनपद चन्दौलीआंचल, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री नौगढ़ चन्दौली।गीता देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री नौगढ़ चन्दौली।सजंू देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री गौराी चन्दौली।रमावती देवी, प्रीतपुर, चकिया चंदौली,गीता देवी, अतायस्तगंज, चन्दौली।चन्द्र कुमारी, सैरया चन्दौली।इन्दु देवी, पालपुर, चन्दौली।चन्दा देवी, सोनहुला, चन्दौली,प्रमिला, चन्दरखा, चन्दौली,रीता देवी, पटनवा, चन्दौली।सहित अन्य को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग अंतर्गत मुख्य सेविका के पद पर नवचयनित महिला मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि सुशील सिंह उपस्थित सभी मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि यहां उपस्थित महिलाएं किसी न किसी योजना, कार्यक्रम और रोजगार से जुड़ी हुई है, जो महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। महिलाएं अपना स्वयं का समूह बनाकर अन्य महिलाओं को भी आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है यही बदलते उत्तर प्रदेश का जीवंत उदाहरण है। हमारी मातृ शक्तियां सशक्त हो रही है। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाली नवचयनित मुख्य सेविकाओं को भी शुभकामनाएं दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से हमारी आधी आबादी, हमारी मातृशक्तियां आत्मनिर्भर बन रही हैं तथा सुरक्षित हैं। शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान रोजगार, आत्मनिर्भरता आदि के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहे हैं। महिलाएं तेजी से विकास कर रही है तथा हर क्षेत्र में अपने जनपद, और अपने देश का नाम रोशन कर रही है।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित “मिशन शक्ति” अभियान तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में डी सी एन आर एल एम श्वेता सिंह द्वारा उपस्थित सभी सम्मानितजन और मातृशक्ति का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ( वि० रा०) पी डी बी बी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 45
Users This Year : 16761
Total Users : 29354
Views Today : 147
Total views : 58228