थाना अध्यक्ष का किसान यूनियन ने किसान चिन्ह देकर किया सम्मानित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा चंदौली  भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल की अध्यक्षता में सकलडीहा थाना अध्यक्ष भूपेश निषाद का किसान यूनियन ने किसान चिन्ह देकर सम्मानित किया। वही सम्मान के दौरान किसान यूनियन ने थाना अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की।

इस संबंध में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने बताया कि सकलडीहा थाना अध्यक्ष भूपेश निषाद द्वारा किसानों के हित को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा हैं। जिससे यूनियन के लोगों ने थाना अध्यक्ष को सम्मानित करने का निर्णय लिया।

जिसके क्रम में हम सभी लोगों द्वारा किसान चिन्ह जो किसानों का मुख्य चिन्ह है वह देखकर थाना अध्यक्ष का सम्मान किया गया है। इस दौरान थाना अध्यक्ष द्वारा भी किसानो को हर प्रकार की मदद किए जाने की बात कही गई।

सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से दीनानाथ श्रीवास्तव,शेषनाथ यादव, मुन्ना सिंह, रामावध यादव, गोलु यादव, अखिलेश, विजयकांत पासवान गुड्डू, निरंजन पाल, किसान नेता पिंटू पाल के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।