वाराणसी, 06 मार्च 2026:
वरुणापार क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। वाराणसी से लखनऊ चलने वाली शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401/20402 का ठहराव अब शिवपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा।
इसकी शुरुआत के तहत शुक्रवार सुबह प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने प्रातः 6:07 बजे शिवपुर स्टेशन से ट्रेन संख्या 20401 को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया।
बताया गया कि मंत्री रविन्द्र जायसवाल के प्रयास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वार्ता के बाद रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन के शिवपुर स्टेशन पर ठहराव का निर्णय लिया।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।










Users Today : 16
Users This Year : 23712
Total Users : 36305
Views Today : 59
Total views : 71325