प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर “सेवा पखवाड़ा” के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राष्ट्र के प्रधान सेवक यशस्वी नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिन को “सेवा पखवाड़ा” के विभिन्न कार्य योजना के रूप में देश में मनाया जा रहा हैं ! नागरिकता के श्रेष्ठतम गुण के विकाश को आधार शिला बना सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम को प्रतिपादित किया जा रहा है वृक्षा रोपण, सार्वजनिक स्थानों के साफ सफाई विभिन्न आदर्श पुरुषों के प्रदर्शनी ,रक्त दान शिविर का आयोजन कर मानवता के मूल्यों का विकाश का आधारशिला “सेवा पखवाड़ा” के माध्यम से किया जा रहा है । दीनदयाल नगर में क्षेत्रीय मंत्री भाजपा पि०मोर्चा दीपक आर्य के आह्वाहन पर आर्य समाज मंदिर के प्रांगण के रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया ।

रक्त दान शिविर में रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह दे कर उत्साहवर्धन किया गया कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने रक्तवीरो को उत्साह वर्धन करते हुए कहा रक्त दान महादान के श्रेणी में आता है एक यूनिट से प्लेनेट, प्लाज्मा , पी आर बीसी, रक्त चार मरीजों का कल्याण होता है वक्ताओं के श्रृंखला में अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा सतीश चौहान ने कहा कि रक्त देने से मानव संरचना में नव जागरण का संचार होता हैं प्रधान आर्य समाज अरुण आर्य ने कहा है कि रक्त का दान हर तीन माह के पश्चात किया जा सकता है मंडल अध्यक्ष एड कुंदन सिंह ने नगर के भाजपा पदाधिकारियों को रक्तदान के महत्वता पर विचार रखते हुए अधिक से अधिक रक्त दान करने का आह्वाहन किया पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा दीपक आर्य ने रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र दे कर उत्साह वर्धन किया समाचार लिखे जाने तक 28 रक्त दाताओं ने रक्त दान कर चुके थे

आयोजन में आशीष गुप्ता, नवनीत गुप्ता,विवेक जायसवाल, जय किशन गौड़, अजय मानू वीरेंद्र प्रताप टोपी, आशीष आर्य ,मातृ शक्ति का नेतृत्व किरन शर्मा धन्यवाद ज्ञापन दीपक आर्य ने किया ।

रिपोर्ट – चंचल सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई