काठमांडू के लिए चलेंगी रोडवेज की सात एसी बसें

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 

वाराणसी से काठमांडू (नेपाल) तक रोडवेज की सात वातानुकूलित बसें चलाने की तैयारी है। इनका संचालन गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, वाया सोनौली होगा। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन बढ़ेगा।

कुछ वर्ष पहले भारत-नेपाल मैत्री सेवा के तहत काठमांडू के लिए दो एसी बसें चलती थीं। इन बसों से खासी संख्या में भारत और नेपाल के लोग एक-दूसरे देश में आते-जाते थे। कोरोना काल में इनका संचालन बंद हो गया। फिर पिछले वर्ष संचालन शुरू हुआ लेकिन किन्हीं कारणों से बंद कर दिया गया। अब परिवहन निगम (वाराणसी रीजन) अपनी सात बसें इस रूट पर भेजेगा। अगले कुछ महीने में नई बसें आनी हैं।

नमें एसी बसों को काठमांडू तक संचालित किया जाएगा। इन बसों के संचालन के लिए लखनऊ स्थित निगम मुख्यालय से समझौता प्रक्रिया शुरू होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि काठमांडू के लिए बसें चलाने का प्रस्ताव बनाया गया है। फिलहाल नेपाल से सटे सोनौली (भारत) के लिए काशी और चंदौली डिपो की साधारण और वातानुकूलित 12 बसें संचालित हैं। जबकि सोनभद्र, विंध्यनगर समेत अन्य डिपो की बसें गोरखपुर तक जाती हैं।

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई