चन्दौली जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त पत्रकार बंधुओं के साथ स्थाई समिति की बैठक 28 फरवरी 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान पत्रकार बंधुओं द्वारा अपनी समस्यायों से अवगत कराते हुवे सुझाव भी दिए गए।
बैठक में सदन के माध्यम से अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया गया कि सोशल मीडिया से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा पत्रकारिता के नाम पर की जा रही गतिविधियों की पहचान का विषय,अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने के कारण सूचनाओं के आदान प्रदान ठीक न होने के कारण सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार में कमी तथा प्रेस क्लब के लिए भूमि की उपलब्धता सहित अन्य मुद्दों पर चर्च की गई जिसपर जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण समय से कर दिया जाएगा।
अंत में जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए बेहतर तालमेल कर सौहार्दपूर्ण संबंध बैठक करते हुए प्रशन्नता व्यक्त की गई ।
इस दौरान मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रशान्त कुमार गुप्ता, जयराम राय, करूणापति तिवारी, आनन्द प्रताप सिंह , उपजा जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि आरिफ हाशमी , विनय तिवारी, सन्तोष यादव , श्रवण मिश्रा उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 1
Users This Year : 23697
Total Users : 36290
Views Today : 1
Total views : 71267