तहसील परिसर में समीक्षा बैठक विधायक ने वीभिन्न बिंदुओं पर की चर्चा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा चंदौली  सकलडीहा तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। वहीं चर्चा के दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने बताया कि जब से सरकार बहुमत में आई है तब से किसानो तथा आम जनता की परेशानियां बढ़ गई है।

इस सरकार में लोगों को बिजली पानी जैसे छोटी-छोटी समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। वही किसानो की फसल तथा मुआवजा को लेकर भी विभिन्न प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है,संबंधित अधिकारी अपने कार्यालय पर उपस्थित नहीं रहते। वहीं जिनकी जिम्मेदारी बनती है वह अपनी जिम्मेदारियां को भी निभाने में फेल हो रहे हैं। परंतु ऐसे अधिकारियों पर अंकुश लगाने का कार्य नहीं किया जा रहा है।

पिछले कई दिनों से कस्बे में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न रही परंतु अधिकारी कि लापरवाही के कारण जनता पानी को तरस रही थी। यहां तक की छोटी समस्या को लेकर लोगों द्वारा धरना भी देने का कार्य किया गया। जनता का हित सर्वोपरि है और हमारी पार्टी जनता के हित को लेकर सड़क से संसद तक लड़ने को तैयार है।

इसी क्रम में विधायक ने बताया कि वर्तमान में एक पंप के सहारे जल निगम की सप्लाई चल रही है वहीं दूसरा पंप भी तैयार है अधिकारियों से चर्चा की गई है शीघ्र ही दूसरे पंप की सप्लाई भी प्रारंभ कर दी जाए। इस संबंध में उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि विभिन्न मुद्दों को लेकर समीक्षा की गई थी कुछ कमियां प्राप्त हुई है जिसे शीघ्र निस्तारित कर दिया जाएगा।

इस समीक्षा बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार,विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के साथ उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता भी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।