जौनपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक कलह, साइबर अपराध तथा अन्य मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। SSP ने प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के समाधान की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और फरियादियों को कार्यवाही की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
पुलिस कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई से फरियादियों में विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला। SSP ने दोहराया कि जनसुनवाई व्यवस्था पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276