लखनऊ।
होली से पहले प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहार से पहले वेतन जारी करने और लगातार 3 दिन की छुट्टी देने का ऐलान कर दिया है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
हर हाल में मिलेगा समय से पहले वेतन
मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी और सफाईकर्मियों का वेतन भी होली से पहले उनके खातों में पहुंच जाए। स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वेतन भुगतान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
लगातार 3 दिन का अवकाश प्रदेश सरकार ने त्योहार का पूरा आनंद लेने के लिए 2 मार्च, 3 मार्च और 4 मार्च 2026 को अवकाश घोषित किया है।
• 🔹 3 मार्च 2026 (मंगलवार) – होलिका दहन
• 🔹 4 मार्च 2026 (बुधवार) – होली का मुख्य पर्व
साथ ही 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित कर 3 मार्च के अवकाश का समायोजन किया गया है।
शांति और सुरक्षा के निर्देश
सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और अधिकारियों को त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रदेश में होली शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाई जा सके।
कर्मचारियों में खुशी की लहर
वेतन अग्रिम मिलने और तीन दिन की छुट्टी की घोषणा से प्रदेशभर के लाखों परिवारों के चेहरे खिल उठे हैं। आर्थिक चिंता से मुक्त होकर कर्मचारी इस बार रंगों का पर्व पूरे उत्साह के साथ मना सकेंगे।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276