आर के हेल्थ केयर क्लिनिक पर पॉपुलर हॉस्पिटल की तरफ से लगा निशुल्क कैंप

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली बबुरी  थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बबुरी थाना के पीछे पटनवा रोड पर आर के हेल्थ केयर क्लिनिक पर पापुलर हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ उठाया। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।

इस दौरान श्रवण समस्या से जूझ रहे दर्जनों मरीजों को आंख चेक कर चश्मा भी वितरित की गई। चश्मा पाकर मरीजों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई बुजुर्गों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वे लंबे समय से आंख नहीं दिखा पा रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान डा रामकिशुन ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

उन्होंने बताया कि इस तरह के फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहेगा, ताकि मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।