सरकार ने 2, 3 और 4 मार्च का होली का अवकाश घोषित किया है। जबकि 1 तारीख को रविवार है। यानी रविवार से बुधवार तक एक साथ 4 दिन की छुट्टी मिलेगी।
वहीं, 28 फरवरी यानी शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है। यानी, इस दिन सभी विभाग खुले रहेंगे और उनमें काम होगा।
होली से पहले सबको सैलरी मिले
योगी ने अफसरों को आदेश दिया कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को होली से पहले हर हाल में सैलरी/मानदेय दे दी जाए। इनमें आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी भी शामिल हैं।
योगी ने अफसरों को हिदायत दी कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल, सीएम योगी सिंगापुर और जापान के विदेश दौरे पर गए हुए थे। गुरुवार देर रात ही वह वापस लौटे हैं। इसके बाद उन्होंने यह आदेश जारी किए।











Users Today : 14
Users This Year : 18175
Total Users : 30768
Views Today : 14
Total views : 61124