दिनांक 26.02.2026 को थाना जंसा पर प्रातः लगभग 07:00 बजे आवेदक अनिल राजभर पुत्र बालचंद राजभर, निवासी ग्राम हरसोस, थाना जंसा, जनपद वाराणसी द्वारा सूचना दी गई कि उनका पुत्र यश राजभर, उम्र लगभग 10 वर्ष, जो मूकबधिर एवं श्रवणहीन (दिव्यांग) है, अचानक घर से लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद बालक का कोई पता नहीं चल सका।
प्राप्त सूचना के क्रम में थाना जंसा पुलिस के उ0नि0 पवन कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा जंसा, म0उ0नि0 नेहा सिंह (मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी) एवं पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच, स्थानीय लोगों से पूछताछ तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश की गई।
परिणामस्वरूप उक्त बालक को कुरौना बाजार से सकुशल बरामद कर लिया गया तथा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।










Users Today : 17
Users This Year : 23808
Total Users : 36401
Views Today : 20
Total views : 71517