मसान की होली में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

धर्म और आस्था की नगरी वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध मसान की होली का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ हो गया।

काशी के इस अनोखे लोक उत्सव की शुरुआत हर वर्ष की भांति इस बार भी हरिश्चंद्र घाट के पीठाधीश्वर कपाली महाराज द्वारा मसान बाबा के विशिष्ट पूजन से की गई।

बाबा की भस्म आरती के साथ होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।

श्मशान घाट पर आयोजित इस अनूठी होली में साधु-संत, अघोरी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

मसान की होली की खास पहचान यह है कि यहां रंग-गुलाल के साथ-साथ चिता की भस्म से होली खेली जाती है। मान्यता है कि यह उत्सव जीवन और मृत्यु के सत्य को स्वीकारने तथा मोक्ष की भावना का प्रतीक है।

काशी की यह परंपरा देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। आध्यात्मिक वातावरण, श्मशान की गंभीरता और उत्सव का उल्लास—इन सबके संगम से काशी की मसान होली एक अद्भुत अनुभव बन जाती है।

स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घाट क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए।

काशी की इस अनूठी परंपरा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जीवन और मृत्यु के बीच भी उत्सव और आस्था की ज्योति कभी बुझती नहीं।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।