सैयदराजा(चंदौली) थाना क्षेत्र के काजीपुर ग्राम में बीती रात अज्ञात चोंरों ने रमेश यादव के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के कीमती आभूषणों सहित सामानों की चोरी करने में सफल हो गये। घटना को लेकर ग्रामीणों में भय एवं दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन कर रही है। इस सम्बंध में दूसरी बात में पुलिस ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गयी है।
वहीँ परिजनों का कहना है कि चोरों ने घर के पिछले हिस्से से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। यह घटना उस समय घटित हुई जब परिवार के लोग अपने अपने-अपने कमरों में सोये हुए थे। जिनके सभी कमरों में चोरों ने बाहर से कुण्डी लगा दिया।
उसके उपरांत चोरों ने इत्मिनान से पूरे घर में रखे बक्शों एवं अटैची का ताला खोल उसमें रखा लाखों रूपये मूल्य के सोने चाँदी के आभूषण समेत नगदी पर हाथ साफ़ कर लिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी अशोक मिश्रा का कहना है कि मामला में संदेह के तरफ जा रहा था। जब कि घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को ही सूचित किया और न ही कोई तहरीर दी वैसे पुलिस घटना स्थल के।सभी कोण की जांच कर रही है।











Users Today : 19
Users This Year : 18180
Total Users : 30773
Views Today : 22
Total views : 61132