वाराणसी, उत्तर प्रदेश: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन को नई धार देते हुए वाराणसी मंडल में बड़ा संदेश दिया है। मंडल प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष शशि श्रीवास्तव ने वाराणसी (शंकुल धारा पोखरा क्षेत्र) में जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय निवासी अंजलि श्रीवास्तव को महानगर उपाध्यक्ष पद से सम्मानित किया।
इस मौके पर अंजलि श्रीवास्तव ने पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लेते हुए कहा कि वे जनता के बीच जागरूकता अभियान को तेज करेंगी। और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगी।
कार्यक्रम में मौजूद वाराणसी जिलाध्यक्ष आरती राय ने जोशीले संबोधन में कार्यकर्ताओं से “कंधे से कंधा मिलाकर” आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की राजनीति में लोजपा (रामविलास) अब निर्णायक भूमिका निभाने की तैयारी में है।
मंडल प्रभारी शशि श्रीवास्तव ने स्पष्ट संकेत दिया कि वाराणसी मंडल में संगठनात्मक विस्तार, महिला सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जाएगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है। कि यह कदम आगामी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा (पूर्वी उत्तर प्रदेश) डॉ प्रीति उपाध्याय ने इस नियुक्ति को “पूर्वांचल में संगठन की नई ऊर्जा” बताया और पूरी टीम को बधाई दी।
सूत्रों के अनुसार, वाराणसी मंडल में लगातार बढ़ती सक्रियता से अन्य दलों में भी हलचल देखी जा रही है। आने वाले दिनों में लोजपा (रामविलास) बड़े सदस्यता अभियान और जनसभाओं की रूपरेखा घोषित कर सकती है।
सियासी गलियारों में चर्चा है।पूर्वांचल की राजनीति में यह कदम नई रणनीतिक चाल साबित हो सकता है।











Users Today : 17
Users This Year : 18178
Total Users : 30771
Views Today : 18
Total views : 61128