रोहनिया थाना के नवर्निर्माण कार्य का शिलान्यास, नवीन थाने पर आगन्तुकों के बैठने हेतु, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क एवं कैफेटेरिया की होगी विशेष व्यवस्था ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 25.02.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल द्वारा संयुक्त रूप से थाना रोहनिया के नव-निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर शिलापट्ट का अनावरण किया गया।

जर्जर एवं अनुपयुक्त हो चुके पुराने भवन को ध्वस्त कर लगभग ₹10 करोड़ की लागत से आधुनिक G+2 मॉडल पर नया थाना भवन एवं एसीपी कार्यालय निर्मित किया जा रहा है, जिसे 08 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

नवीन भवन में महिला हेल्प डेस्क, जन शिकायत कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, आधुनिक अभिलेख कक्ष, डिजिटल कार्य प्रणाली, आगन्तुकों हेतु सुविधाजनक प्रतीक्षालय एवं कैफेटेरिया जैसी जन-अनुकूल सुविधाएँ विकसित की जाएंगी, जिससे पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस-जन संवाद सुनिश्चित हो सके।

कमिश्नरेट वाराणसी में आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत कुल 05 नए थानों—फूलपुर, लालपुर-पांडेयपुर, शिवपुर, बड़ागांव एवं मिर्जामुराद—का निर्माण कार्य 50% से अधिक पूर्ण हो चुका है।

इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन परिसर में 196 टाइप-2 एवं 96 टाइप-1 आवासों का निर्माण भी प्रगति पर है, जिससे पुलिस बल को बेहतर आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें ।

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।