पटना:
बिहार पुलिस के आईजी सुनील कुमार नायक को आंध्र प्रदेश पुलिस ने सोमवार सुबह उनके पटना स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 2021 के एक हाईप्रोफाइल कस्टडी टॉर्चर मामले से जुड़ी है, जिसमें पूर्व सांसद और वर्तमान आंध्र प्रदेश विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के. रघुरामा कृष्णा राजू को हिरासत में प्रताड़ित करने का आरोप है।सुनील कुमार नायक बिहार कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे 2019 से 2023 तक आंध्र प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर थे,
जहां सीआईडी में डीआईजी के पद पर तैनात थे। उस दौरान मई 2021 में कोविड काल में रघुरामा कृष्णा राजू को YSRCP सरकार के समय गिरफ्तार किया गया था। राजू ने आरोप लगाया कि हिरासत में उनसे मारपीट की गई, प्रताड़ना हुई और हत्या के प्रयास तक की कोशिश की गई। यह घटना गुंटूर जिले के नरसापुरम से जुड़ी है।2024 में TDP गठबंधन सरकार बनने के बाद इस मामले की जांच तेज हुई। राजू अब TDP से जुड़े हैं और पूर्व सीएम वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ कई केस दर्ज हुए। नायक की जमानत पहले रद्द हो चुकी थी।










Users Today : 0
Users This Year : 23791
Total Users : 36384
Views Today :
Total views : 71497