सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित किये गये सरस मेले के तीसरे दिन रविवार को बायर सेलर मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा एवं अन्य सम्मानित व्यापारी बंधुओ के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस कार्यक्रम में आए हुए व्यापारी बंधुओ द्वारा विभिन्न प्रदेशों से एवं उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न जनपदों के लगाए गए उत्कृष्ट उत्पादन की प्रदर्शनी का वृहद् रूप से अवलोकन कर स्वयं सदस्य समूह के सदस्यों से वार्ता की गई एवं उनके उत्पादों की गुणवत्ता तथा उनके लागत के बारे में जानकारी ली गई।
इस कार्यक्रम में बायर सेलर मीट का आयोजन कर बृहद् रूप से प्रस्तुतीकरण उपायुक्त स्वत: रोजगार मेला अधिकारी पवन कुमार सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विचार प्रस्तुत करते हुए व्यापार संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा द्वारा उत्पादों की प्रसंशा करते हुए उनकी बिक्री एवं उन्हें प्रमोट करने के लिए व्यापारी बंधुओ का आवाहन किया गया तथा साथ में सुझाव भी दिया गया कि जिनके उत्पाद स्पेसिफिक हैं या जीआई टैग से संबंधित है।
वह अपनी दुकानों पर उसका विवरण लगायें और साथ में विजिटिंग कार्ड भी रखें जिससे जिन भी व्यापारी बंधुओ व खरीदारों को भविष्य में भी आवश्यकता होगी तो वह उनसे संपर्क करके संबंधित उत्पाद प्राप्त कर लें। मेले में भदोही की कालीन, विकासखंड पिंडरा का अम्माजी का अचार, मिर्जापुर का बांस का उत्पाद, पश्चिम बंगाल का सूट, बेडशीट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, सोनभद्र का मूंज का उत्पाद, जनपद सुल्तानपुर का खाद्य पदार्थ, गाजीपुर के वॉल हैंगिंग, अलीगढ़ का ग्लास लैंप, आजमगढ़ के ब्लैक पार्टी, लखीमपुर खीरी के जूते, सजावट के समान, चादर, बिजनौर व सहारनपुर के लकड़ी के खिलौने, कानपुर के लेदर के उत्पाद आदि की बृहद रेंज में उपलब्धता है।
मेले में खाद्य पदार्थ के स्टाल एवं बच्चों के झूले, मिकी माउस आदि की उपलब्धता भी है। मेले में तीन दिनों में 12 लाख से अधिक की बिक्री का अनुमान है। प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में गौरव मिश्रा एवं अंकिता भट्टाचार्य द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह, रविंद्र जायसवाल, रमेश निरंकारी, सोनी खान, आरती, संजय गुप्ता और मनीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।










Users Today : 45
Users This Year : 24395
Total Users : 36988
Views Today : 94
Total views : 72727