मीरजापुर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम (मेगा इवेन्ट के रूप में) राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज महुवरिया, मीरजापुर में आयोजित कराया गया, जिसमें जनपद के विकास खण्ड-सीटी, मीरजापुर के अनुसूचित जाति के 15 एवं अन्य पिछड़ावर्ग के 11 अर्थात कुल 26 जोड़ों का सामूहिक विवाह सकुषल सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम के शुभ अवसर पर जनपद न्यायाधीश , मीरजापुर अरविन्द कुमार मिश्रा ।।, अपर जिला जज, पूर्व कालिक सचिव न्याय विभाग मीरजापुर, मण्डलायुक्त विन्ध्याचल राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेषक, डी0आर0डी0ए0 धरमजीत सिंह, डी0सी0आर0एल0एम0 सुशान्त सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, राम विलास यादव एवं खण्ड विकास अधिकारी सीटी, मीरजापुर उपस्थित रहकर नव दम्पतियों को अपना आषीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डी0सी0आर0एल0एम0, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मीरजापुर एवं खण्ड विकास अधिकारी सीटी, मीरजापुर ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नव-वैवाहिक जोड़ों को उनके सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना की, साथ ही प्रत्येक वर-वूध को उपहार हेतु दी जाने वाली सामाग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया।
उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेष सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान एवं विकास हेतु प्रतिबद्ध है एवं सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवारों, बेसहरा व्यक्तियों के बहुत सी कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है, वह सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी पुत्रियों की शादी करा पा रहे है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रति जोड़ो की शादी में कुल धनराषि रू0 100000/- के सापेक्ष कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुषहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राषि रू0 60000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी।
साथ ही विवाह संस्कार के लिये रू0 25000/- की धनराषि का आवष्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, पायल (चाॅदी की) तथा अन्य गृहस्थी सामान) दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाष व्यवस्था एवं अन्य आवष्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 15000/- प्रति शादी की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिया जायेगा।
रिपोर्ट- भोलानाथ यादव











Users Today : 92
Users This Year : 17405
Total Users : 29998
Views Today : 195
Total views : 59475