चन्दौली बबुरी जनपद चन्दौली के थाना अलीनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 430 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 19 फरवरी 2026 को रात्रि करीब 11:30 बजे कटरिया अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू कुमार पुत्र राम किशुन जायसवाल, निवासी ग्राम पिपरी थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (भभुआ) बिहार, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 430 ग्राम नाजायज गांजा छोटे-छोटे पैकेटों में बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि शादी के अवसर का फायदा उठाकर वह ऊंचे दामों पर गांजा की पुड़िया बनाकर बेच रहा था। बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 110/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रोशन यादव एवं कांस्टेबल राहुल खरवार शामिल रहे।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट- अलीम हाशमी









Users Today : 8
Users This Year : 24237
Total Users : 36830
Views Today : 9
Total views : 72383