चंदौली, इलिया शहाबगंज ब्लॉक अंतर्गत मूसाखांड पटसार गांव में ग्रामीण पीने के पानी के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। यहां पानी की पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण सैकड़ों परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
मूसाखांड भलुईयादाई गांव निवासी चिंतू भारती पुत्र वाली भारती ने बताया कि उन्होंने पिछले कई वर्षों में सरकारी हैंडपंप लगवाने के लिए कई बार आवेदन किया है। हालांकि, हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला और समस्या का समाधान नहीं हो सका।
चिंतू भारती ने सरकार से तत्काल सरकारी हैंडपंप लगवाने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे आसपास के सैकड़ों घरों को पीने का पानी मिल सकेगा और उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयां कम होंगी। ग्रामीणों ने भी सरकार से इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की है।
इस दौरान बाली राम, मुन्ना राम, मन्ना राम, चिंतू भारती, प्रमोद कुमार, पिंटू कुमार, माया, रीना, संगीत, धनवती, गायत्री और बंदना सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 8
Users This Year : 24237
Total Users : 36830
Views Today : 9
Total views : 72383