चन्दौली इलिया पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखऱ (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में* थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.02.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 36/2026 धारा 305/331(1)/317(2)/317(4)/317(5)/112 बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों 1. सेराज अली उर्फ कलामुद्दीन पुत्र खैरूल निवासी अमरा उत्तरी थाना चकिया जनपद चन्दौली 2. आशीष मोदनवाल उर्फ रिंकू पुत्र स्व. रामधनी जायसवाल निवासी वार्ड नं. 7 बुद्धनगर कालोनी थाना चकिया जनपद चन्दौली 3. हीरा पुत्र तारमुनी निवासी बुढवल थाना चकिया जनपद चन्दौली को दिनांक 16.02.2026 समय 20.50 बजे को पोस्ट आफिस के पास वार्ड नं. 1 से गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ विवरण– पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि वादी मुकदमा रमेश कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 गोपीनाथ निवासी वार्ड न0 1 इन्दिरा नगर चकिया थाना चकिया जनपद चन्दौली के मकान मे से मजदूरी करने के दौरान अभियुक्त सेराज अली उर्फ कलामुद्दीन पुत्र खैरूल निवासी अमरा उत्तरी थाना चकिया जनपद चन्दौली व हीरा पुत्र तारमुनी निवासी बुढवल थाना चकिया जनपद चन्दौली द्वारा बिजली के तार के बंडल को चोरी करके अभि0 आशीष मोदनवाल उर्फ रिंकू पुत्र स्व. रामधनी जायसवाल निवासी वार्ड नं. 7 बुद्धनगर कालोनी थाना चकिया जनपद चन्दौली की दुकान पर ले जाकर सस्ते दाम पर बेचा गया था ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 7
Users This Year : 10665
Total Users : 23258
Views Today : 8
Total views : 45669