चन्दौली डीडीयू नगर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय सन्तोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा पूर्व में दिनांक 16.02.2026 को सांय लगभग 19.30 बजे जी.टी.आर ब्रीज के पास हुई छिनैती की घटना के सम्बन्ध में वादी मुकदमा की तहरीर के
आधार पर दिनाँक 17.02.2026 को समय लगभग 01.54 बजे मुगलसराय चहनिया रोड पर आनन्द नेत्रालय से आगे मानसरोवर पोखरे पर जाने वाले रास्ते से 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान 1. किशन डोम पुत्र सुन्दर डोम नि मानस नगर पोखरा, गैस गोदाम के पास थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र करीब 19 वर्ष तथा राज रावत पुत्र प्रकाश रावत नि नई बस्ती आलू मिल थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 01 पीली धातु का लॉकेट बरामद किया गया।
गिरफ्तारी व बरादमगी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी








Users Today : 39
Users This Year : 24216
Total Users : 36809
Views Today : 52
Total views : 72359