वाराणसी
अशोका इंस्टीट्यूट के बुद्ध सभागार में मेरा शहर संस्था के बैनर तले वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक विजय विनीत की पुस्तक ‘सपनों की पगडंडियां’ का विमोचन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि “अच्छा लेखन वही है जिससे समाज को वास्तविक लाभ मिले।” उन्होंने पुस्तक को संघर्ष, संकल्प और शिक्षा के प्रति समर्पण की प्रेरक गाथा बताया।
कार्यक्रम में नवभारत टाइम्स लखनऊ के संपादक सुधीर मिश्रा, रंगकर्मी व्योमेश शुक्ल, बीएचयू के प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह सहित कई साहित्यकारों ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के निवर्तमान अध्यक्ष प्रोफेसर नागेंद्र पांडे ने की।
कार्यक्रम के अंत में अशोका इंस्टीट्यूट के संस्थापक अशोक कुमार मौर्य को ‘जल मित्र अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन मेरा शहर संस्था की अध्यक्ष सोनम उपाध्याय ने किया।
मेरा शहर एक सामाजिक-सांस्कृतिक मंच है, जो युवाओं की प्रतिभा को पहचानने, उन्हें विशेषज्ञों से जोड़ने तथा हरियाली और कला के माध्यम से बेहतर शहर निर्माण की दिशा में कार्य कर रहा है। संस्था के बैनर तले आयोजित यह कार्यक्रम साहित्य और समाज को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।










Users Today : 8
Users This Year : 10666
Total Users : 23259
Views Today : 10
Total views : 45671