डीडीयू नगर पूर्व मध्य रेल अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने सोमवार को प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ यूरोपियन कॉलोनी स्थित मंडलीय रेलवे क्रीड़ा संकुल (बाकले ग्राउंड) पर किया गया।
इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उद्घाटन मैच की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया।
इस अवसर पर मंडल क्रीड़ा अधिकारी सह वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर सुनील सिंह यादव, अन्य शाखाधिकारी, बड़ी संख्या में कर्मचारी, खिलाड़ी उपस्थित रहे। मंडल क्रीड़ा संघ, डीडीयू मंडल की देखरेख में यह अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से 22 फरवरी, 2026 तक चलेगी। पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी।
उद्घाटन मैच सोनपुर मंडल और समस्तीपुर मंडल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सोनपुर मंडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 06 विकेट खोकर 175 रन बनाए। रनों का पीछा करने उतरी समस्तीपुर मंडल की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 128 रन ही बना सकी।
इस प्रकार उद्घाटन मैच में सोनपुर मंडल की टीम 47 रन से विजयी रही। सोनपुर मंडल की ओर से विकास रंजन ने 83 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 92
Users This Year : 6193
Total Users : 18786
Views Today : 190
Total views : 37162