~~~
नई दिल्ली 15 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत देने वाली योजना PM RAHAT स्कीम को मंजूरी दे दी है। इस योजना का पूरा नाम रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड अशोर्ड ट्रीटमेंट (PM RAHAT) है।
इस योजना के तहत किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अधिकतम ₹1.5 लाख तक की कैशलेस सुविधा प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य दुर्घटना के तुरंत बाद पीड़ित को बिना पैसों की चिंता किए समय पर और बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है।
सरकार का मानना है कि सड़क हादसों के बाद शुरुआती “गोल्डन ऑवर” में इलाज मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। PM RAHAT स्कीम के लागू होने से अस्पतालों में भर्ती, सर्जरी और जरूरी उपचार कैशलेस तरीके से कराया जा सकेगा।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला








Users Today : 24
Users This Year : 15591
Total Users : 28184
Views Today : 33
Total views : 55941