मीरजापुर रविवार, 8 फरवरी 2026 जिला पंचायत सभागार रमईपट्टी में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत केन्द्रीय बजट के परिपेक्ष में प्रेसवार्ता किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि/वक्ता उ0प्र0 सरकार के मंत्री आशीष पटेल रहे। मंत्री ने ऐतिहासिक केन्द्रीय बजट 2026-27 के संदर्भ में कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट कर्तव्य भवन से प्रस्तुत किया जाने वाला पहला बजट मोदी सरकार की उस स्पष्ट दृष्टि से प्रेरित है, जिसमें दुविधा के स्थान पर निर्णय, शब्दाडंबर के स्थान पर सुधार, तथा लोकलुभावन के स्थान पर जन – कल्याण को प्रधानता दी गई है।
आत्मनिर्भरता को ध्रुवतारा मानते हुए यह बजट संरचनात्मक सुधारों, राजकोषीय संयम और सतत लोक निवेश पर केंद्रित है, तथा यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक शासकीय पहल का प्रत्यक्ष लाभ नागरिकों तक रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता, परिवारों की क्रय-शक्ति, और सार्वभौमिक सेवाओं के रूप में पहुँचे। विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2026 से प्रेरित यह एक विशिष्ट युवा-शक्ति प्रेरित बजट है। बजट तीन कर्तव्यों पर आधारित है (i) उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाकर तथा वैश्विक अस्थिरताओं के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूत करके वृद्धि को तीव्र और सतत बनाना (ii) जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए उनकी क्षमता निर्माण करना, ताकि वे भारत की समृद्धि-यात्रा के सशक्त सहभागी बनें तथा (iii) आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस सहित उन्नत प्रौद्योगिकियों का विकास और उपयोग कर सुशासन को अधिक प्रभावी बनाना।
ये कर्तव्य सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक परिवार, समुदाय, क्षेत्र और क्षेत्रक (सेक्टर) को संसाधन, सुविधाएँ और अवसर सुलभ हों। वैश्विक व्यापार और बहुपक्षीय व्यवस्थाओं में व्यवधान के बीच भी भारत समावेशन के साथ महत्वाकांक्षा का संतुलन साधते हुए विकसित भारत की दिशा में दृढ़ कदम बढ़ाएगा। आगे मा0 मंत्री जी ने यह भी बताया कि निरंतर आर्थिक वृद्धि एवं राजकोषीय समेकन विगत 12 वर्षों में मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि भारत की आर्थिक यात्रा स्थिरता, राजकोषीय अनुशासन, सतत वृद्धि, तथा संयत मुद्रास्फीति से युक्त रहे, यहाँ तक कि अनिश्चितता और व्यवधान के काल में भी।\
जहाँ पूर्ववर्ती सरकारों के समय भारत ‘फ्रेजाइल फाइव’ में गिना जाता था और अकार्यकारी ऋण (एन.पी.ए) गंभीर चुनौती बने हुए थे, वहीं मोदी सरकार ने लगभग 7% की उच्च वृद्धि दर के साथ गरीबी में उल्लेखनीय कमी की दिशा में ठोस प्रगति की है। सरकार ने सामाजिक आवश्यकताओं से समझौता किए बिना राजकोषीय प्रतिबद्धताओं का सतत पालन किया है। ऋण-से-जी.डी.पी अनुपात बी.ई 2026-27 में 55.6% (आर.ई 2025-26 में 56.1% से कम) आँका गया है।
मध्यम वर्ग के बेहतर कल के लिए गत वर्ष घोषित ₹12 लाख तक आय पर शून्य कर के ऐतिहासिक निर्णय के आधार पर यह बजट “विवाद से विश्वास” अर्थात कर दाता पर प्राथमिक विश्वास की सरकार की सोच को आगे बढ़ाता है। नए कर ढाँचे का अधिसूचन तथा नियमों के साथ पुनर्रचित आयकर विवरणी (आई.टी.आर.) प्रपत्र अनुपालन को सरल बनाने हेतु प्रस्तावित हैं। छोटे कर दाताओं, जैसे प्रौद्योगिकी क्षेत्र के पेशेवर तथा स्थानांतरित अनिवासी भारतीय के लिए छह माह की विदेशी संपत्ति प्रकटीकरण योजना प्रस्तावित है।
इसी क्रम में मंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊँचाई देने वाला बजट है। यह बजट राज्य को इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। हाई-स्पीड रेल और रेलवे विस्तार देश में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और रेलवे आधुनिकीकरण का सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा क्योंकि राज्य पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण रेल नेटवर्क का केंद्र है।
इससे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा जैसे शहरों की कनेक्टिविटी और व्यापार दोनों तेज होंगे। राष्ट्रीय राजमार्गऔर एक्सप्रेसवे-यूपी को लॉजिस्टिक हब: बजट में राष्ट्रीय राजमार्ग, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और फ्रेट कॉरिडोर पर विशेष जोर दिया गया है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी को जोड़ने वाले कॉरिडोर सेउद्योगों की लागत घटेगी और निवेश बढ़ेगा। MSME ग्रोथ फंड छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए ₹10,000 करोड़ का MSME ग्रोथ फंड बनाया गया है,
जिससे उत्तर प्रदेश के कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, हैंडलूम, चमड़ा और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा। पूर्वांचल–बुंदेलखंड को विकास की मुख्य धारा में लाने वाला बजट केंद्रीय बजट 2026-27 में पिछड़े और आकांक्षी जिलों पर विशेष फोकस रखा गया है, जिससे पूर्वांचल और बुंदेलखंड में बुनियादी ढांचा, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कृषि में AI और तकनीक Bharat-VISTAAR AI प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को फसल, मौसम और बाजार की जानकारी मिलेगी, जिससे उत्तर प्रदेश के किसानों की उत्पादकता और आय दोनों बढ़ेंगी।
नेशनल वॉटरवे-1 (गंगानदी) पर जहाजों के रखरखाव और परिचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए वाराणसी में समर्पित इनलैंड वॉटरवे शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित होगी जिससे प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 36 जीवनरक्षक दवाओं पर शुल्क छूट कैंसर और गंभीर बीमारियों में उपयोग होने वाली 36 जीवन रक्षक दवाओं को सीमा शुल्क से छूट दी गई है जिससे उत्तर प्रदेश के लाखों परिवारों के इलाज का खर्च कम होगा।
हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा की गई है जिससे उत्तर प्रदेश की बेटियों को सुरक्षित आवास और बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे। युवा और नई टेक्नोलॉजी 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में एनीमेशन, गेमिंग और VFX लैब स्थापित होंगी जिससे उत्तर प्रदेश के युवा भविष्य की तकनीकी नौकरियों के लिए तैयार होंगे। पर्यटन और रोजगार 10,000 टूर गाइड को प्रशिक्षण देने की योजना से काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज जैसे धार्मिक-पर्यटन केंद्रों में रोजगार और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
औद्योगिक क्लस्टरों का आधुनिकीकरण देशभर में 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के आधुनिकीकरण की घोषणा से उत्तर प्रदेश के परंपरागत उद्योगों को नई तकनीक, बेहतर उत्पादन और वैश्विक बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा । शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूती सिटी इकोनॉमिक रीजन के विकास से लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी जैसे शहर रोजगार और स्टार्टअप हब के रूप में उभरेंगे के साथ – साथ अनेकानेक ऐतिहासिक बजट पर पत्रकार बंधुओं का ध्यान केन्द्रीत किया। वार्ता के संयोजक जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल एवं संचालन जिला मीडिया सह प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह ने किया।
उक्त वार्ता में प्रमुख रूप से एम0एल0सी0 श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विधायक छानबे रिंकी कोल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, डीसीबी चेयरमैन डा. जगदीश सिंह पटेल, जिला मंत्री भाजपा कौशल श्रीवास्तव, शिव शरण राय, सतेश सिंह, आदर्श बघेल, प्रदेश महासचिव अपना दल (एल) शिक्षक मंच लाल बहादुर पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी अपना दल एस शंकर सिंह चौहान के साथ जिले के सभी संवाददाता बंधु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 139
Users This Year : 6240
Total Users : 18833
Views Today : 252
Total views : 37224