यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल तय, 6 से 10 फरवरी के बीच घोषित होंगे 14 नए जिलाध्यक्ष

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व संगठन को नए सिरे से “रीचार्ज मोड” में लाने में जुट गया है। लंबे मंथन के बाद कुर्मी समाज से आने वाले पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब संगठनात्मक फेरबदल की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

राज्य ब्यूरो के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने हाल ही में दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ अहम बैठक कर बदलाव की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो 6 से 10 फरवरी के बीच शेष 14 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले 26 नवंबर को भाजपा ने 14 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी, जिसमें से पांच को दोबारा जिम्मेदारी दी गई थी, जबकि बाकी को बदल दिया गया था। अब शेष जिलों में नए चेहरों को मौका देने की तैयारी है। फरवरी भर चलेगा संगठन विस्तार अभियान
जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद-

10 से 17 फरवरी के बीच जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

इसके बाद 25 फरवरी तक क्षेत्रीय अध्यक्षों, आयोगों, निगमों और प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों की सूची जारी होने की संभावना है।

नए चेहरों पर फोकस, पुराने बाहर!

भाजपा नेतृत्व का स्पष्ट मानना है कि संगठन में नए और सक्रिय चेहरों को जिम्मेदारी देकर चुनावी मशीनरी को धार दी जाए। ऐसे में कई पुराने पदाधिकारियों की छुट्टी तय मानी जा रही है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि
“कौन संगठन में रहेगा और किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।”

यह संगठनात्मक बदलाव सीधे तौर पर 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति से जुड़ा माना जा रहा है, जिसमें भाजपा कोई भी ढिलाई नहीं छोड़ना चाहती।


रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।