वाराणसी।
सेन्ट्रल बार एसोसिएशन में अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम की अध्यक्षता में शिक्षा के महानायक चाणक्या फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष अशोक गगन का अंग्रवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर भव्य अभिनंदन किया गया। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम के प्रस्ताव पर चाणक्या फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष अशोक गगन ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता की नयी धारा लागू होने के बाद हाईटेक लाइब्रेरी का महत्व बढ़ गया है।

हाईटेक लाईब्रेरी के महत्व को देखते हुए यह आवश्यक है कि लाइब्रेरी को आधुनिक तकनीक और सुरक्षा उपायों से लाया जाए ताकि वे डिजिटल साक्ष्य और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से संग्रहीत और प्रबंधित कर सकें। द सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी विश्व स्तरीय , सेन्ट्रल बार का पाण्डेय हाल का सुन्दरीकरण चाणक्या फाउण्डेशन करेगा तथा समाज का अंतिम व्यक्ति आर्थिक कोष के अभाव में न्याय से वंचित न हो इसके लिये चाणक्या फाउण्डेशन एक कोष चाणक्या फाउण्डेशन सेन्ट्रल बार एसोसिएशन को देगा
जिससे निरीह की वैधानिक लड़ाई सेन्ट्रल बार योग्य अधिवक्ताओ के माध्यम से लड़े और काशी में निरीह एवं असहाय को न्याय दिलाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह गौतम एवं संचालन आशीष सिंह ने किया परिचय एवं स्वागत अधिवक्ता विनय शंकर राय “मुन्ना” ने किया। प्रमुख रूप से राजेश प्रसाद सिंह, कृपा शंकर राय ,अवधेश कुमार सिंह, अंकुर प्रकाश, एडोकेट सीता अशोक कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार, आदि लोग उपस्थित थे।








Users Today : 24
Users This Year : 15591
Total Users : 28184
Views Today : 31
Total views : 55939