वाराणसी –
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के हालिया निर्णयों के समर्थन में आज विद्यापीठ के छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर एकत्र हुए और UGC की नीतियों को शिक्षा व्यवस्था के हित में समाज संकाय से लेकर मानकीय संकाय तक प्रर्दशन यात्रा किया।
विशेष रिपोर्ट:
सुबह विद्यापीठ परिसर में छात्रों का एक समूह एकजुट होकर UGC के समर्थन में प्रदर्शन करता नजर आया। छात्रों का कहना था कि UGC द्वारा किए गए हालिया सुधार उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने “UGC जिंदाबाद” और “शिक्षा सुधारों का समर्थन करो” जैसे नारे लगाए। छात्रों का मानना है कि नई नीतियों से पारदर्शिता बढ़ेगी और विद्यार्थियों को भविष्य में अधिक अवसर मिलेंगे।
छात्र प्रतिनिधियों ने बताया कि कुछ संगठनों द्वारा UGC के फैसलों का विरोध किया जा रहा है, लेकिन वास्तविकता यह है कि ये निर्णय छात्रों के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखकर लिए गए हैं। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी और छात्रों से संवाद के जरिए माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाए रखा। वहीं छात्र नेता आयुष जिला महासचिव समाजवादी पार्टी ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं प्रशासन की घोर निन्दा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कल रात्रि से ही प्रर्दशन ना करने का दबाव बनाया जा रहा था
पूरे विद्यालय परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था वहीं जब UGC को लेकर कुछ छात्रों द्वारा जब विरोध किया जा रहा था तो उस दौरान कही भी विरोध नहीं किया गया अगर यही स्थिति रही तो हम लोग कोर्ट में UGC को लेकर अर्जी दाखिल करेंगे। और लगातार हम लोग शिक्षा सुधारों को सकारात्मक रूप से लागू करने की मांग करेंगे।










Users Today : 3
Users This Year : 18067
Total Users : 30660
Views Today : 3
Total views : 60880