राजातालाब।
आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में निदेशक डॉ राजेश कुमार के मार्गदर्शन में कृषि महाविद्यालय कर्दम कुली मेघालय और महिला बागवानी कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान नवलुर कुतथा कुट्टापट्टू तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु के 93 से अधिक छात्र-छात्राओं ने संस्थान के तकनीकी अधिकारी अजय कुमार के साथ प्रक्षेत्र भ्रमण किया।छात्र-छात्राओं ने एक ही पौधे पर बैगन और टमाटर की ग्राफ्टिंग तकनीक को दिखा साथ ही बिना मिट्टी के खेती और नियंत्रित वातावरण में सब्जी उत्पादन की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा।
संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर केशव कांत गौतम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा और किसने की समृद्धि के लिए कृषि में नवाचार आवश्यक है। प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर राकेश कुमार दुबे एवं विकास सिंह ने छात्रों की शैक्षणिक जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें सब्जी अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी साथ ही उनको किताबिक ज्ञान को धरातल पर उतरने की प्रेरणा दी गई।
संस्थान की इस प्रयास का उद्देश्य कुशल और तकनीकी संपन्न कार्यबल तैयार करना है।










Users Today : 4
Users This Year : 18068
Total Users : 30661
Views Today : 4
Total views : 60881