पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय का किया गया निरीक्षण व विभिन्न शाखाओं के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रचलित नवीनीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई ।
 कार्यालय परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई, अभिलेखों की सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं कार्यस्थल की कार्यकुशलता का अवलोकन किया गया तथा स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
 बाबुओं को कड़े निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों के 24 घंटे कर्तव्य निर्वहन को दृष्टिगत रखते हुए मेडिकल, टीए/डीए, वेतनवृद्धि एवं पदोन्नति से संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 सेवानिवृत्त कर्मियों, पेंशन प्रकरणों एवं मृतक आश्रित नियुक्ति से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
 पुलिस कर्मियों एवं पेंशनरों को टीए भुगतान, मेडिकल बिल प्रतिपूर्ति अथवा अन्य देयकों हेतु अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
 पत्रावली के अनावश्यक लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने की स्पष्ट चेतावनी दी गई।
 स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दैनिक साफ-सफाई, समुचित कचरा निस्तारण एवं कार्यालय परिसर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए।
 सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से परिसर में गंदगी फैलाने अथवा अनुशासनहीन आचरण पाए जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
 मुख्यालय स्तर पर लंबित प्रकरणों के संबंध में समय-समय पर पत्राचार कर अद्यतन स्थिति प्राप्त करने एवं प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु समन्वय स्थापित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
दिनांक 06.02.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी  मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर नवीनीकरण कार्यों की प्रगति, विभिन्न शाखाओं के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं कार्यस्थल की कार्यकुशलता पर विशेष बल देते हुए स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों के 24 घंटे कर्तव्य निर्वहन को ध्यान में रखते हुए मेडिकल, टीए/डीए, वेतनवृद्धि, पदोन्नति, पेंशन एवं मृतक आश्रित नियुक्ति से संबंधित प्रकरणों का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित बाबुओं एवं अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।
यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से लंबित पाए जाने पर उत्तरदायित्व तय कर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस कर्मियों एवं पेंशनरों को देयकों के भुगतान हेतु कार्यालय के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मुख्यालय स्तर पर लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति नियमित रूप से प्राप्त करने के निर्देश भी प्रदान किए गए। उक्त समीक्षा बैठक में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अपूर्व पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/सम्बन्धित शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई