सकलडीहा चंदौली
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल एवं उनके संगठन के पदाधिकारी द्वारा सकलडीहा इंटर कॉलेज के सामने स्थित फील्ड को स्टेडियम के रूप में विकसित किए जाने के संबंध में खेल मंत्री को सम्बोधित उप जिलाधिकारी सकलडीहा को ज्ञापन दिया गया।
चर्चा के दौरान पिंटू पाल ( जिला पंचायत सदस्यउम्मीदवार सेक्टर नंबर 1 सकलडीहा) ने बताया कि तहसील सकलडीहा, जनपद चंदौली अंतर्गत सकलडीहा इंटर कॉलेज के ठीक सामने स्थित फील्ड वर्तमान में क्षेत्र के खिलाड़ियों, युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए खेल अभ्यास का एकमात्र प्रमुख स्थान है।
इस फील्ड पर प्रतिदिन बडी सख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण युवा क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स आदि खेलों का अभ्यास करते हैं। किंतु किसी भी प्रकार की मूलभूत खेल सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण उनकी प्रतिभा विकसित नहीं हो पा रही है।
यदि उक्त फील्ड को विधिवत स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाए, जिसमे खेल मैदान, दर्शक दीर्घा, रनिंग ट्रैक, खिलाडियों के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो, तो सकलडीहा क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
इससे न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा बल्कि क्षेत्र का नाम जनपद एवं प्रदेश स्तर पर भी रोशन होगा। क्षेत्र में खेल स्टेडियम के अभाव के कारण प्रतिभाशाली खिलाड़ी संसाधनों की कमी से पीछे रह जाते हैं। स्टेडियम का निर्माण युवाओं को नशा व कुरीतियों से दूर रखकर उन्हे स्वस्थ, अनुशासित एवं सकरात्मक दिशा प्रदान करेगा।
जिसको लेकर खेल मंत्री से निवेदन किया गया है कि जनहित एवं युवा हित को दृष्टिगत रखते हुए सकलडीहा इंटर कॉलेज के सामने स्थित फील्ड को स्टेडियम में परिवर्तित, विकसित कराने हेतु आवश्यक स्वीकृति एवं धनराशि प्रदान करने की कृपा करें।
वही पत्र देने वालों में मुख्य रूप से युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल, जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव, युवा जिला अध्यक्ष विजयकांत पासवान, गोलू यादव, निरंजन पाल उपस्थित रहे।










Users Today : 81
Users This Year : 18052
Total Users : 30645
Views Today : 199
Total views : 60865