अम्बेडकर नगर
जनपद के विकास खंड जहांगीरगंज अन्तर्गत देवरिया कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी स्थित खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय बीते लगभग तीन वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात हैं। जबकि शासन की स्थानांतरण नीति के तहत समय-समय पर अधिकारियों के तबादले किए जाते हैं, लेकिन अब तक इनका स्थानांतरण न होना क्षेत्र में चर्चा और सवाल का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों और शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जहांगीरगंज, ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरिया बाजार में लंबे समय से एक ही अधिकारी की तैनाती से मनमानी की शिकायतें सामने आ रही हैं। शिक्षकों और कर्मचारियों का आरोप है कि कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता की कमी है और आम लोग अनावश्यक रूप से परेशान किए जा रहे हैं।
चर्चा यह भी है कि खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय को उच्च अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। सूत्रों के अनुसार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के चाहते, करीबी होने के कारण उनका तबादला अब तक नहीं किया गया। इसी कारण शासन की तबादला नीति यहां बेअसर नजर आ रही है।
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय-समय पर अधिकारियों का स्थानांतरण न किया जाए तो प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शासन स्तर से स्थिति स्पष्ट की जाए।अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस ओर कब ध्यान देता है और क्या लंबे समय से जमे अधिकारियों पर तबादला नीति लागू हो पाएगी या नहीं।
रिपोर्ट – पंकज कुमार








Users Today : 38
Users This Year : 24215
Total Users : 36808
Views Today : 51
Total views : 72358