डीडीयू नगर
बुढ़िया माई मंदिर प्रांगण ताराजीवनपुर में रविवार की देर शाम तक संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने इनके मूर्ति पर और पुष्प अर्पित कर इसका शुभारंभ किया।
इस दौरान इन्होंने कहा कि ऐसे संत और महात्मा का होना इस समय कठिन है। इन लोगों ने हमेशा परमात्मा के भक्ति में लीन रहकर मानव कल्याण के लिए तपस्या किया करते थे। इन संतों के बदौलत ही धरती पर विद्यमान सभी जीव जंतु खुशहाल रहते थे।
इनके बाड़ी रूपी शब्द में ईश्वर का बास होता था। आज बहुत ही काम ऐसे संत और महात्मा विद्यमान है। कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने भी संविधान लिखकर सबको बराबर का हक और अधिकार दिलाने का काम किया है। यही वजह है कि पहले राजा रानी के पेट से पैदा होता था।
अब आप लोगों के एक एक वोट के अधिकार से पैदा होता है। लेकिन देश में सत्ता पर आसीन भाजपा सरकार नौकरी आरक्षण पर डाका डालने का काम कर रही है। लोगों के हक और अधिकार को चीन का काम कर रही है। देश में भाईचारा समाप्त करना चाहती है।
इस मौके पर रामजनम बागी एड, अरविंद कुमार पंकज एड, ग्राम प्रधान संकठा एड, विजय एड, कुंजबिहारी सिंह, उमाशंकर यादव,छोटेलाल तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।










Users Today : 24
Users This Year : 17995
Total Users : 30588
Views Today : 27
Total views : 60693