डीडीयू नगर
अस्मिता नाट्य संस्था द्वारा आयोजित चंदौली महोत्सव के सफल एवं सकुशल आयोजन को लेकर संस्था के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। संस्था के महासचिव विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने संस्था की सराहनीय प्रशंसा करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि चंदौली महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने नृत्य, नाटक, गायन एवं फैशन शो सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इन कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाई। संस्था के महासचिव विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से महोत्सव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि अस्मिता नाट्य संस्था का उद्देश्य कला, संस्कृति एवं लोक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
इस अवसर पर संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 51
Users This Year : 24228
Total Users : 36821
Views Today : 66
Total views : 72373